पीलीभीत, जुलाई 7 -- पूरनपुर/ माधोटांडा। हिटी साफ सफाई करने के दौरान करंट लगने से ग्राम प्रधान की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। तहसील कलीनगर क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर स्थित ग्राम पंचायत महाराजपुर के प्रधान अर्जुन मंडल रविवार को अपने घर में साफ सफाई कर रहे थे। घर की साफ-सफाई करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आ गए।करंट के चपेट में आने से ग्राम प्रधान की हालत बिगड़ गई। यह देखकर परिजनों ने उनको गांव के ही एक चिकित्सक को दिखाया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें नजदीकी अस्पताल उत्तराखंड के खटीमा ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में यह दो भाई थे, जिसमें यह छोटे थे। बड़े भाई हीरामन दिव्यांग है। मृतक की दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी का नाम अन्नु मंडल 11 वर्ष तथा छोटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.