प्रयागराज, फरवरी 4 -- मलाक हरहर में सिक्स लेन पुल बना रही कंपनी में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन की मंगलवार रात ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के विलासपुर के टिक्करी निवासी विनोद कुमार पुत्र रतन सिंह एसपी सिंगला प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्य कर रहे थे। मलाक हरहर में विनोद कुमार मंगलवार की रात कंपनी का कार्य करते समय करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौत हो गई। मृतक के भाई पवन कुमार ने फाफामऊ में इत्तेफाकिया दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...