सीवान, अक्टूबर 4 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमदा गांव में गुरुवार की सुबह बिजली के करंट संपर्क में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई तथा एक महिला रूप से जख्मी हो गई। मृतक सिपाही राय का पुत्र महेश यादव बताया जाता है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी महिला लखन यादव की पत्नी गायत्री देवी बताई जाती है। दोनों दशहरा के दिन सुबह में अपने घर अहिरान टोला से बगल के गांव मलाही टोला दही बेंचने जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले चंवर में बने तालाब में मछली पालन किया जाता है। इस रास्ते में तालाब के किनारे मछली पालन केन्द्र के पास खुले तार से प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में सबसे पहले आगे चल रही महिला गायत्री देवी आ गई। बिजली के करंट का झटका लगने से वह दूर जा गिरी। वहीं उसके पीछे - पीछे चल रहे महेश यादव भी नंगे तार में प्रवाहित बिजली के करंट की च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.