बदायूं, फरवरी 13 -- सालारपुर, संवाददाता। क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन ठीक करते समय करंट लगने से संविदा कर्मी लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद कराकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव बरातेगदार बारात घर के पास स्थित बिजली घर सिलहरी के बरातेगदार कृषि फीडर से जुड़े एक निजी नलकूप की हाई टेंशन लाइन ठीक करते समय संविदा कर्मी लाइनमैन संतोष कुमार 38 वर्ष पुत्र महेश पाल निवासी नगला सहेशपुर, थाना बिल्सी हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि वह किसान की शिकायत पर लाइन दुरुस्त करने पहुंचा था। बिजली घर सिलहरी से शटडाउन लेकर वह हाई टेंशन लाइन के जोड़ा पोल पर चढ़ा, जहां पास से गुजर रही बरातेगदार ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.