कौशाम्बी, जनवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल इलाके के सुरसेनी गांव का मोहन पुत्र कमलेश शुक्रवार सुबह घर की बिजली ठीक कर रहा था। इस दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आकर चीख पड़ा। परिवार वालों ने आननफानन कट आउट गिराकर लाइट काटने के बाद युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...