कौशाम्बी, जनवरी 8 -- पश्चिमशरीरा क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव में गुरुवार की सुबह एक बंदर पेड़ पर चढ़ा था। दूसरी डाल पर जाने के लिए उसने छलांग लगाई। इस दौरान विद्युत तार पर गिरकर करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीण पशु चिकित्सक को बुलाकर गंभीर रूप से झुलसे बंदर का इलाज करा रहे हैं। मामले की जानकारी वन विभाग के अफसरों को भी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...