फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के गांव शिवरईवरियार में मंगलवार को कपड़े सुखाते समय एक महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट का झटका इतना जोरदार था कि महिला छत से सीधे नीचे जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जनपद एटा के थाना अलीगंज के पड़ाव 43 वर्षीय निवासी सरोजा क्षेत्र के शिवरईवरियार स्थित अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को वह घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.