औरैया, फरवरी 7 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव सूखातल में 33 केवी विद्युत लाइन के पोल में करंट उतरने से एक बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई और विद्युत विभाग को सूचना दी गई। ग्राम पंचायत धनवाली के मजरा सूखातल निवासी रामगोपाल अपनी बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान बकरी चरते-चरते विद्युत पोल के पास पहुंच गई और पोल के संपर्क में आते ही करंट लगने से गिर पड़ी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराकर निरीक्षण किया। इसके बाद ग्रामीणों ने बकरी का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने पोल में उतर रहे करंट की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...