गुमला, नवम्बर 8 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के करंज गांव स्थित प्रदीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को करंज थाना के सहयोग से वंदे मातरम् का 150वां दिवस मनाया गया। इस मौके पर करंज थाना के पुलिसकर्मी,स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ बंदे मातरम् का देशभक्ति गीत गाकर राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। स्कूल के संचालक बसंत जायसवाल ने कहा कि वंदे मातरम् गीत को 1876 में बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा था। जिसका प्रकाशन 1882 में उनके प्रसिद्ध उपन्यास आनंद मठ में हुआ था। 1896 में इसे पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था और 24 जनवरी 1950 को इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया। इधर भरनो थाना में भी पुलिस कर्मियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाकर राष्ट्रीय एकता और देश...