चक्रधरपुर, अक्टूबर 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम में सोमवार को भाजपा चक्रधरपुर नगर व प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक में भाजपा त्रिस्तरीय अटल स्मृति संसदीय फुटबॉल खेल उत्सव प्रतियोगिता 2025 को सफलता पूर्वक आयोजन करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बताया कि आगामी नवंबर माह में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रखंड स्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया। बैठक में बताया गया कि 16 अक्तूबर को आत्मनिर्भर भारत विधानसभा सम्मेलन की तैयारी योजना बनाई गई। विधानसभा सम्मेलन बिरसा सेवा संस्थान करंजो में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा उपस्...