चक्रधरपुर, दिसम्बर 9 -- चक्रधरपुर। एकल महिला समिति द्वारा एकल ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र करंजो में एक बैठक का आयोजन किया गया। समिति की अध्यक्ष नीतू साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छह माह की महिला समिति द्वारा किये गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसमें कृषि मेला का आयोजन मुख्य रूप से शामिल है। मौके पर संस्था प्रमुख संजय सिंह ने कार्यक्रम की गतिविधियों में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान एकल ग्रामोत्थान में वनभोज का आयोजन किया गया जिसमें वहां पढ़ने वाले बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया साथ ही बच्चों के बीच गर्म कपड़ा का वितरण किया गया। मौके पर अध्यक्ष नीतू साहू, उपाध्यक्ष विमला प्रसाद, कोषाध्यक्ष कंचन छाबड़ा, मोनिका साव, सुषमा साव, सुनीता भगोरिया, आशा साव, ममता अग्रवाल आदि शामिल रहे। वहीं संस्था से संजय सिंह, संतोष महतो, आकाश प्रध...