विकासनगर, जून 8 -- ग्राम धनपौ के ग्रामीणों ने कयलु देवता मन्दिर में हवन पूजा कर भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने देवता से सुख शांति की कामना की। कयलू देवता मंदिर में पंडित शोभाराम सेमवाल ने हवन कर पूजा पाठ किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख शांति और अच्छी फसल और विश्व शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर नारायण सिंह तोमर, शूरवीर सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर, आनंद सिंह तोमर, अजय नेगी, प्रताप सिंह रावत, भगत सिंह तोमर, स्वराज सिंह, भाव सिंह तोमर, कर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.