कटिहार, जनवरी 31 -- कटिहार, एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर डायल-112 की ईआरवी टीम एवं बीट में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी व कर्मी पूरी चुस्ती व मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निभा रहे हैं। इस कार्य का निरीक्षण परिचारी पदाधिकारी द्वारा किया गया, साथ ही संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मौके पर डायल 112 में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को कम से कम समय में घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सूचना के आलोक में प्राथमिकता के आधार पर काम करें। इसमें किसी प्रकार का कोताही नहीं बरतें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...