बदायूं, नवम्बर 27 -- बदायूं, संवाददाता। दातागंज रोड मझिया स्थित ग्लोबल आईटीआई पर बुधवार को बिजली विभाग द्वारा विभिन्न पदों के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बेरोजगार युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। विभाग द्वारा निर्धारित सीटों की संख्या सीमित थी। इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होने के कुछ ही देर बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद कर दिया। रोजगार मेला में सीटें भर जाने की घोषणा होने पर दूर-दराज से आये युवा निराश होकर घर लौट गये। इस दौरान युवाओं में नाराजगी भी देखने को मिली। यह भर्ती बिजली विभाग में स्मार्ट मीटर कार्य में साइट टेक्नीशियन, साइट सुपरवाइजर, डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली थी। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा। युवाओं का चयन साक्षात्कार में सफल होने पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...