सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का दुमका में ऑनलाइन उदघाटन चीफ जस्टिस त्रिलोक सिंह चौहान ने किया। स्थानीय स्तर पर पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा, एडीजे नरंजन सिंह, डीसी कंचन सिंह, एसपी एम अर्शी एसी ज्ञानेंद्र आदि ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। मौके पर पीडीजे ने कहा कि सिमडेगा जिला वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ा। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत की विशेषता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वादी गण सरल एवं सुविधा तरीके से बिना वकील के, बिना खर्च के अपने मामलों को निष्पादन कर सकते हैं। उन्होने कहा कि कम समय में लोक अदालत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मामले का निपटारा व निष्पादन किया जाता है। छह बेंचो के माध्यम से 22291 मामले का हुआ...