बदायूं, सितम्बर 20 -- रामकली कन्या इंटर कॉलेज भूड़ा भदरौल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का दूसरे दिन बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, प्राथमिक उपचार देने तथा मरीज को सुरक्षित ढंग से ले जाने की विधियां सिखाई गईं। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की गांठें व बंधन बनाने की ट्रेनिंग दी गईं, जिनका उपयोग बचाव कार्यों में किया जा सकता है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बाढ़, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में बचाव एवं राहत के उपाय विस्तार से बताए। बच्चों को यह भी सिखाया गया कि सीमित संसाधनों में कैसे सुव्यवस्थित जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने कहा स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण बच्चों में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। प्रबंधक आशुतोष सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग के प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.