फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 20 -- फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर रोजगार मेलों के आयोजन किए जाते हैं, लेकिन वेतन कम होने के चलते युवा रोजगार मेलों में रुचि नहीं ले रहे। इसका नजारा एक बार फिर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठंडी सड़क में देखने को मिला। 250 रिक्तियों के सापेक्ष महज 72 लोगों ने ही रोजगार मेले में पंजीकरण कराया। 44 का चयन रोजगार के लिए किया गया। मंगलवार को आईटीआई में लगे रोजगार मेले में पांच प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया था। कंपनी के कर्मचारी अलग-अलग काउंटर लगाकर युवाओं का पंजीकरण करने के लिए बैठे थे, लेकिन तीन-तीन-चार-चार युवा ही पंजीकरण कराने के लिए आ रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे सभी पंजीकरण काउंटरों पर महज सात-आठ युवा ही पंजीकरण कराने के लिए खड़े थे। कंपनी के कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.