फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- लक्ष्य के अनुसार कम वसूली किए जाने पर जलकल विभाग के 14 कर्मचारियों के वेतन रोकने के साथ उन्हें नोटिस जारी किया गया है। नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी संग्रहकर्ताओं को निर्देश जारी किए हैं कि वह समय से लक्ष्य के अनुसार टैक्स वसूली का कार्य करें। नगर आयुक्त की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उमेश सक्सेना, दिनेश चंद्र, दिलीप दीक्षित, मनीष कुमार, मूलचंद, सुरेंद्र सिंह, मनोज मौर्या, प्रदीप कुमार, ब्रजकिशोर, सुपात्र सिंह, राजेश तिवारी, मुसारिफ, गिरेंद्र शर्मा के वेतन रोकने के आदेश हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...