बक्सर, जनवरी 8 -- खेती-किसानी उन्नत बीज कृषि विज्ञान केंद्र के प्रयोगशाला में तैयार किया जा रहा है भूसा व धान पुआल पर्याप्त, सस्ता एवं आसानी से उपलब्ध होता है फोटो संख्या 34 कैप्शन - गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र लालगंज में आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेते किसान। बक्सर, हमारे संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में ग्रामीण युवकों के लिए गुरुवार को भी मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बताया गया कि कम लागत में मशरूम से अधिक आय प्राप्त करें। प्रशिक्षक डॉ. रामकेवल ने बताया कि पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण बेरोजगार युवकों के लिए कराया जा रहा है। इसमें मशरूम के विषय में बताया जा रहा है कि कम लागत में अधिक आय प्राप्त की जा सकती है। जिले में मशरूम उगाने के अपार संभावनाएं हैं। क्योंकि मशरूम उगाने के लिए आवश्यक समस्त सामग्री यहां आसा...