मुंगेर, जनवरी 9 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। संयुक्त कृषि भवन सफियाबाद में आत्मा द्वारा फूलों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के किसानों, प्रगतिशील उद्यान प्रेमियों एवं ग्रामीण युवाओं को फूलों की आधुनिक खेती से संबंधित वैज्ञानिक तकनीकों, प्रजातियों और यांत्रिक विधियों की जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि वे फूल उत्पादन के क्षेत्र में अधिक लाभ अर्जित कर सके कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी सह पीडी आत्मा सुष्मिता ने की। डीएओ ने अपने संबोधन में बताया कि वर्तमान समय में फूलों की मांग स्थानीय बाजारों से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में वैज्ञानिक पद्धति से फूलों की खेती करके किसान न केवल अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं बल्कि कृषि के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.