हरदोई, फरवरी 20 -- हरदोई। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड, निर्माण कार्यों और राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक ली। जिसमें विभागीय प्रगति की बारीकी से समीक्षा कर लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने को कहा। सीएम डैशबोर्ड पर कम रैंकिंग वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए समय रहते हुए प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड में अपेक्षित प्रगति न करने पर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, आईसीडीएस, उद्योग विभाग और समाज कल्याण विभाग को अपनी प्रगति में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि शाहाबाद में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य इसी माह पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग और कस्तूरबा विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थलीय जा...