शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- बिजली निगम ने तिलहर डिवीजन के जैतीपुर स्थित गढ़िया रंगीन विद्युत उपकेंद्र में नए बिजलीघर निर्माण को निरस्त कर दिया है। यह निर्णय बकाया बिलों के कारण कम राजस्व के चलते लिया गया। प्रस्ताव पर कई बार ऊर्जा मंत्री और माननीयों के माध्यम से प्रयास किए गए, लेकिन अंतिम बार भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। यह क्षेत्र लगभग 22 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाएं प्रदान करता है। नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण रद्द होने से गर्मियों में उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बिजली निगम ने समस्या को देखते हुए केवल ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। तिलहर के एक्सईएन दिलीप कुमार ने बताया कि कम राजस्व के कारण नए विद्युत उपकेंद्र निर्माण पर सहमति नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि इ...