मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में यदि कोई विक्रेता कार्डधारियों को कम मात्रा में या खराब गुणवत्ता का राशन देता पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये बातें मंगलवार को कलेक्ट्रेट संवाद कक्ष में आयोजित जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की एक समीक्षात्मक बैठक डीएम निखिल धनराज ने कही। बैठक की अध्यक्षता डीएम श्री धनराज ने। बैठक में नए राशन कार्ड निर्माण, रिक्त जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों की आपूर्ति, खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण तथा पीडीएस दुकानों के निरीक्षण जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान डीएम ने जिले में नए राशन कार्ड के निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि, जितने भी राशन कार्ड बन चुके हैं, उन्हें शीघ्र संबंधित लाभुकों को उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे समय पर राशन का उठाव कर सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.