कन्नौज, दिसम्बर 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में बीएसएस कंपनी के माध्यम से सफाईकर्मी के साथ कई अन्य कर्मचारी भी कार्यरत हैं, लेकिन कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय नहीं मिलने से शनिवार को नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने नगरपालिका आए अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य को भी अवगत कराया था। कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन से निर्धारित मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। सौ शैय्या अस्पताल का हाल बेहाल हैं। हालत यह है कि यहां बीएसएस कंपनी के माध्यम से सफाईकर्मी घनश्याम, मोहित, अमित, राहुल, श्यामबाबू, रामकिशन, राहुल, रमन, हृदेश, रजनीश, रानी, रूबी, पवन, माली आदेश आदि कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन इन कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। यह समस्या तब उजागर हुई, तब नगरपालिका परिषद पहुंचे अनुसूचित जाति जनजाति आयो...