रांची, अगस्त 19 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पतराहातू स्थित एपीएचसी परिसर में बन रहे डॉक्टर क्वार्टर्स के निर्माण में कम मजदूरी मिलने से मंगलवार को मजदूरों ने निर्माण कार्य बंद कर दिया। मजदूरों का आरोप है कि निर्माण में दो अलग-अलग ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है, एक ठेकेदार द्वारा मजदूरों को सही भुगतान किया जा रहा है। वहीं दूसरा ठेकेदार मजदूरों को कम मजदूरी दे रहा है। निर्माण देख रहे मुंशी ललन यादव ने पूछने पर बताया कि ठेकेदार ने जितना बोला है उसी के हिसाब से मजदूरों को मजदूरी भुगतान किया जा रहा है। सरकारी मजदूरी दर कितनी है इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मुंशी ने कहा ठेकेदार से बात करने का प्रयास किया जा रहा जैसा आदेश होगा किया जाएगा। ज्ञात हो पिछले 15 जून 2025 को सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो द्वारा लगभग दो करोड़ रुपये से बनने वाले इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.