महाराजगंज, अगस्त 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ अनुराज जैन की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन की समीक्षा बैठक प्रधानाचार्यों और नोडल अधिकारियों के साथ हुई। अब तक 16748 फाइनल सबमिशन के सापेक्ष केवल 1051 फॉर्म अग्रसारित किए जाने पर उन्होंने असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को राज्य सरकार द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का शुभारंभ किया जाना है। इसके लिए आवश्यक है कि जनपद के पूर्व दशम और दशमोत्तर के छात्रों का डेटा 31 अगस्त तक शासन को प्रेषित कर दिया जाए। इसलिए सभी विद्यालय अगले दो दिनों के भीतर जमा फॉर्म को अग्रसारित कर दें। कोई समस्या आती है तो उच्चाधिकारियों को सूचित करें। बैठक में डीआईओएस प्रदीप शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.