महाराजगंज, मई 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मजदूर दिवस मेहनतकश लोगों के संघर्ष और अधिकारों के सम्मान, योगदान और मेहनत को मान्यता देने के लिए एक बेहद खास दिन है। यह दिन उन सभी श्रमिकों को समर्पित है, जो कठिन परिश्रम से आम जन मानस के जीवन को आसान बनाते हैं। श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल मजदूर दिवस मनाया जाता है। पर जिले में जागरूकता की बात को छोड़ दीजिए, अधिकतर मनरेगा मजदूर अपने रोजी-रोटी को लेकर काफी परेशान हैं। मनरेगा मजदूरों का कहना है कि 252 रुपये मजदूरी कम पड़ जा रही है। परिवार के भरण-पोषण को लेकर सांसत बढ़ती जा रही है। महराजगंज जिले में करीब 33 लाख की आबादी में बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर, श्रम विभाग के पंजीकृत मजदूर और बिना पंजीकरण के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर शामिल हैं। अधिकांश मजदूरों की रोजी-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.