भागलपुर, अगस्त 13 -- प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ से लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज आंधी के साथ बारिश ने बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन सड़क किनारे और खुले आसमान के नीचे शरण लिए बाढ़ पीड़ितों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर सामुदायिक किचन की व्यवस्था है, लेकिन ठहरने के लिए शिविर नहीं बनाए गए हैं। सैकड़ों जरूरतमंदों को पॉलीथिन शीट भी नहीं मिली, जिससे लोग खुले में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट गहरा गया है। समरसेबल मोटर न चलने से लोग पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी वैकल्पिक साधन ढूंढने पड़ रहे हैं। बिजली विभाग के कर्मी फॉल्ट सुधारने में जुटे हैं। इस बीच, बाढ़ राहत राशि के लिए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.