चंदौली, जून 13 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी से बेहाल लोगों का जनजीवन बेपटरी होने लगा है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह दस बजे से ही धूप और लू से लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। इसी में बिजली कटौती से लोग बेहाल है। सबसे अधिक परेशानी राहगीरों, कामगारों, रेलवे स्टेशनों और यात्रा करने वालों को उठानी पड़ रही है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस सप्ताह बीते सोमवार से लगातार अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। लगातार पड़ रही गर्मी से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में राहगीर, यात्री और कामगार हर कोई छावं की तलाश में भटकते रहे। सबसे अधिक परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.