रुद्रपुर, दिसम्बर 17 -- पंतनगर। बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर की पहली उड़ान रद कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6 ई-73254 दोपहर 1 बजे पंतनगर पहुंचने वाली थी, जिसे कम दृश्यता के कारण निरस्त करना पड़ा। एयरलाइंस प्रबंधन ने यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने या पूरा किराया वापस करने का विकल्प दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.