उरई, जनवरी 16 -- जालौन। हरी मटर की फली के दाम को लेकर किसान, व्यापारियों पर उनकी फली को कम दामों पर खरीदने और व्यापारी पैकेट में सही माल न होने का आरोप लगाते हैं। किसानों को हरी मटर की फली का सही मूल्य दिलाने के लिए एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने डीएम से मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए एडीएम शुक्रवार को मंडी में पहुंचे जहां उन्होंने मंडी सचिव और व्यापारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए। नगर में हरी मटर की फली की बड़े पैमाने पर खरीद की जाती है। इस खरीद में किसान और व्यापारी के बीच दामों को लेकर उलझन बनी रहती है। इसे लेकर एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने किसानों को उनकी हरी मटर फली का उचित मूल्य न मिलने की शिकायत डीएम राजेश पांडेय से की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि व्यापारी किसानों से 16 से 17 रुपये प्रति किलो हरी मटर की खरीद कर रहे हैं और बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.