गढ़वा, मार्च 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत लगभग दो दर्जन रामनवमी अखाड़ा समिति के प्रतिनिधियों को कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम में आमंत्रित किया। सभी लोग ने अपनी-अपनी बात खुलकर रखीं। 30 से अधिक वक्ताओं ने एक-एक कर अपनी शिकायतें और सुझाव रखे। बाद एसडीओं ने सभी अखाड़ा समितियों से कहा कि कम तीव्रता के ध्वनि विस्तारक वाले चार सर्वोत्कृष्ट अखाड़ों को प्रशासन पुरस्कृत करेगा। संवाद में सभी के सुझावों और शिकायतों पर अमल करने का आश्वासन देते हुए एसडीओ ने कहा कि सभी लोग रामनवमी के पावन पर्व को पूरे सद्भाव और हर्षोल्लास के माहौल में मनाएं। प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहेगी। संवाद कार्यक्रम में श्री रामनवमी पूजा महासमिति, मां भवानी अखाड़ा, जय भारत अखाड़ा टंडवा, झुग्गी झोपड़ी अखाड़ा रंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.