एटा, जनवरी 10 -- प्रदेश में बिजली की डिमांड में आई भारी गिरावट के चलते जिले के जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट से विद्युत उत्पादन पूरी तरह बंद हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के निर्देश पर नवंबर माह से ही प्लांट की दोनों इकाइयों को बंद रखा गया है। इसके चलते प्रदेश के ऊर्जा कोटे में मिलने वाली 1320 मेगावाट बिजली की आपूर्ति फिलहाल रुकी हुई है। सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही प्रदेश में बिजली की खपत कम हो गई है। इसी को आधार बनाते हुए जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट की 660-660 मेगावाट की दोनों यूनिटों को रिजर्व शटडाउन पर डाल दिया गया है। जेवीयूएनएल महाप्रबंधक अजय कुमार के अनुसार जब बिजली की डिमांड कम होती है तो ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने के लिए उत्पादन इकाइयों को बंद करना एक सामान्य प्रक्रिया है। बता दे कि जवाहरपुर थर्मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.