लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- लखीमपुर, संवाददाता। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल अचानक विकास क्षेत्र फूलबेहड़ के विद्यालयों में पहुंच गईं। प्राथमिक विद्यालय कुंवरापुर से लेकर संविलियन विद्यालय सांडा, प्राथमिक विद्यालय सकरन, सैदापुर और आंगनबाड़ी केंद्र अंजनापुर व हजरतपुर तक डीएम ने पठन-पाठन, साफ-सफाई, उपस्थिति और व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की। कुंवरापुर में डीएम ने उपस्थिति पंजिका खुद चेक कर बच्चों की गिनती करवाई। हैंडवॉश यूनिट, शौचालय की स्थिति और दूध-फल वितरण की हकीकत जानी। बच्चों से सवाल पूछकर उनका अधिगम स्तर परखा और स्पष्ट कहा कि रीडिंग स्किल मजबूत होगी तो नींव मजबूत होगी। संविलियन विद्यालय सांडा में स्मार्ट क्लास की हकीकत देखी, मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची और कक्षा चार की छात्रा सौम्या से गणित के सवाल हल करवाए। बेहतर शिक्षण व्यवस्था पर प्रधा...