संवाददाता, अगस्त 16 -- यूपी के कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीज की किडनी निकालने का मामला सामने आया है। एसपी ने प्रशिक्षु सीओ बसंत सिंह से प्रारंभिक जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल संचालक और दलाल पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, भेद खुलते और केस दर्ज होते ही अस्पताल संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द उपाध्याय टोला निवासी अलाउद्दीन ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया था कि अप्रैल महीने में उसके पेट में तेज दर्द हुआ था। उसने महराजगंज के एक अस्पताल में दिखाया तो अल्ट्रासाउंड में किडनी में पथरी होने की बात सामने आई। डॉक्टर ने ऑपरेशन से पथरी निकलवाने की सलाह दी। वहां उसे खर्च अधिक लगा। दो-तीन दिन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.