संतकबीरनगर, फरवरी 21 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। विकास खंड नाथनगर के ग्राम पंचायत पड़रहा में कम काम करा कर ज्यादा भुगतान लेने के आरोप में पूर्व प्रधान और तीन सचिव फंस गए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर टीम गठित कर कराई गई जांच में 17.32 लाख रुपये का घपला उजागर हुआ है। डीएम ने पूर्व प्रधान को नोटिस जारी करके 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न होने पर भू- राजस्व की भांति वसूली कराने के साथ-साथ अन्य कार्यवाही संपादित की जाएगी। विकास खंड नाथनगर के पड़रहा के रहने वाले राम सुरेश पुत्र स्वर्गीय वंशराज, बाबूलाल पुत्र हरिश्चंद्र, हरिवंश पुत्र स्वर्गीय रामनाथ, घनश्याम पुत्र विश्वनाथ व राजेंद्र प्रसाद पुत्र लालसा ने तत्कालीन डीएम को शपथ पत्र के साथ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए विभि...