बक्सर, फरवरी 24 -- रुचि नहीं छोटी ऊंचाई की अधिकांश हाईमास्ट या तो खराब पड़ी है या फिर उसकी लाइटें झूल रही है खत्म होने वाली है शहर में लगे स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी के वार्षिक रख-रखाव की अवधि बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर पहले से लगी कम ऊंचाई वाली छोटी हाईमास्ट को शिफ्ट करने में नगर परिषद रुचि नहीं दिखा रहा है। विभिन्न जगहों पर लगी छोटी ऊंचाई की अधिकांश हाईमास्ट या तो खराब पड़ी है या फिर उसकी लाइटें झूल रही है। बीते लगभग एक वर्ष पहले नप इन्हें दुरुस्त कराने के बजाय प्रत्येक वार्ड को रौशनी से गुलजार करने के लिए जगह-जगह पर नए सिरे से अधिक ऊंचाई की हाईमास्ट लगाना ही उचित समझा। नप सूत्रों के मुताबिक, एक हाईमास्ट की लागत लगभग साढ़े छह लाख के करीब है। उदाहरण के तौर पर धोबी घाट सहित कई ऐसे इलाके है, जहां पूर्व से लगी...