पूर्णिया, फरवरी 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कम उम्र में ही राजनीति में राजू ने मजबूत पकड़ बना ली थी। छात्र जदयू अध्यक्ष के तौर पर पार्टी के समर्पण के साथ लोगों के साथ अच्छे व्यवहार को देखते हुए उसे युवा जदयू का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। पूर्णिया के जनता दल यूनाइटेड के युवा विंग के जिलाध्यक्ष राजू कुमार मंडल की शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। खगड़िया जिला के गोगरी जमालपुर के समीप उनकी कार की एक ट्रक से जबरदस्त टक्कर में राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चार साथी घायल हो गए। साथी पिंटू मेहता की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे पटना रेफर किया गया है। वे सभी अपने एक दोस्त की बारात में शरीक होने खगड़िया गए थे। बारात में शरीक होकर लौटने के दौरान पसराहा थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर यह भीषण हादसा हुआ। सुबह में जैसे ही यह ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.