देवघर, मार्च 24 -- स्वास्थ्य शिक्षा परिवार कल्याण विभाग रांची व जिला स्वास्थ्य समिति देवघर के तत्वावधान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.केके सिंह के निर्देशानुसार प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी में सास, बहू एवं पति का सम्मेलन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रखंड परिवार कल्याण विभाग के बीटीटी पंकज कुमार राय ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगाना है। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर परिवार नियोजन के लिए कार्य करना होगा l परिवार नियोजन के लिए सभी महिलाओं एवं पुरुषों को आगे आना होगा l कम उम्र में शादी नहीं करने पर हम सभी को विचार करने की आवश्यकता है l इसके साथ ही शादी कम से कम 21 साल के बाद ही करना चाहिए एवं पहला बच्चे से दूसरे बच्चे का अंतराल कम से कम तीन वर्ष रखना चाहिए l तभी हम इस अभियान को सफल बना सकते हैं l सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.