बक्सर, फरवरी 7 -- फोटो संख्या 24 कैप्शन - शनिवार को मल्लाह टोली में जवाहरलाल चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेते लोग। बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के मल्लाह टोली में शनिवार को जवाहरलाल चौधरी की स्मृति सभा सह श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य साथी अहमद अली ने भाग लिया। इस दौरान अहमद अली ने कहा कि जवाहर चौधरी गरीबों के हक के लिए सदैव खड़ा रहते थे। वह कभी पीछे नहीं हटे थे। स्मृति सभा के बाद सभी ने एक स्वर से आगामी 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। साथ ही साथ आने वाले समय में दलित मंत्रियों पर अत्याचार के विरोध में आवाज को बुलंद करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर परमहंस सिंह, अरुण कुमार ओझा, महावीर पंडित, धीरेंद्र चौधरी, हरेराम सिंह, पारसनाथ सिंह, क...