आगरा, मार्च 24 -- बैनामों के फर्जीवाड़े के खेल को अंजाम देने वालों में कई और नामों का भी जल्द खुलासा होगा। रिकॉर्ड रूम में हुए फर्जीवाड़ा में शामिल कुमार गुरु कपूर उर्फ कम्मो से पूछताछ में कई अहम साक्ष्य एसआईटी के हाथ लगे हैं। आरोपित की कॉल डिटेल से उसके साथियों व भूमाफिया तक पहुंचने में पुलिस को आसानी होगी। फर्जीवाड़े के दम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने वाले कुमार गुरु कपूर की आगरा के अलावा अन्य जिलों में संपत्ति की तलाश में पुलिस जुट गई है। संपत्ति को चिन्हित किया जा रहा है। फर्जीवाड़े में जेल भेजे गए कम्मो की आगरा में करोड़ों रुपये की संपत्ति है। फिरोजाबाद और टूंडला में भी कीमती जमीन है। एसआईटी की जांच में अन्य कई जिलों में उसकी जमीन होने की जानकारी मिली है। कुछ दिनों पहले ही कम्मो ने एक फ्लैट खरीदा था। इसके अलावा पहले से भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.