बरेली, फरवरी 21 -- फ्यूचर यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को स्पोर्ट्स मीट फ्यूचर ओलंपिक्स का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के डिप्टी रीजनल हेड विशाल मिश्रा, आईसीसीएस की सेक्रट्री अंजली मिश्रा ने कुलाधिपति मुकेश गुप्ता, उपकुलाधिपति दीप गुप्ता, संध्या गुप्ता ने गुब्बारे उड़ाकर किया। पूर्व ओलंपिक के चैंपियन रहे एमबीए के तहसीन, अफजल और ईशु ने ओलंपिक मशाल लेकर स्पोर्ट्स मैदान में दौड़ लगाई। शुक्रवार को क्रिकेट, वालीबॉल, ऐथेलेटिक्स, बैडमिंटन, कैरम, चैस, खो-खो, टेबल टेनिस मैच हुए। विभिन्न प्रतियोगिताओें में रिले रेस महिला बीएएमएस ने जबकि क्रिकेट की ट्रॉफी कम्प्यूटर साइंस ने जीती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...