रामनगर, फरवरी 14 -- रामनगर। कोसी नदी के खड़ंजा निकासी गेट पर कंप्यूटर खराब होने से खनिज उठान का काम प्रभावित रहा। कंप्यूटर ठीक करने के बाद 184 वाहन कोसी नदी में पहुंचे। वन निगम के डीएलएम राम कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार को खड़ंजा गेट पर कंप्यूटर खराब हो गया था। ठीक कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक इसका संचालन नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि इससे गेट पर पंजीकृत 343 खनन वाहन कोसी नदी में नहीं जा सके। वाहन स्वामी कंप्यूटर ठीक होने का इंतजार करते रहे। शुक्रवार को कंप्यूटर ठीक करा दिया गया। इससे 184 वाहन कोसी नदी में पहुंचे और खनिज निकासी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.