सीतामढ़ी, अप्रैल 20 -- बाजपट्टी। प्रखंड के बनगांव गोट के चेतन कुमार ने एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा में सफल होकर प्रखंड का नाम रौशन किया है। चेतन बनगांव गोट के किसान शिवाधर झा के पौत्र व पिता संजय कुमार झा व माता कामिनी देवी का इकलौता संतान है। पिता कोलकाता के एक प्राइवेट कंपनी में ऑपरेटर है। चेतन ने पहले ही प्रयास में 97.56 फीसदी अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 37118 प्राप्त किया है। चेतन ने बताया माता-पिता के साथ चचेरा भाई इंजीनियर चंदन कुमार झा की प्रेरणा से उसने यह सफलता प्राप्त किया है। आगे जेईई एडवांस करना उसका लक्ष्य है। फिलहाल चेतन ने जेईई मेन में सफलता प्राप्त कर एनआईटी के बीई व बीटेक के लिए चयनित हुआ है। वह कम्प्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.