गंगापार, फरवरी 23 -- थाना बहरिया क्षेत्र के रामगढ़ कोठारी में स्थित कम्पोजिट विद्यालय एवं पंचायत भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार रामगढ़ कोठारी गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में सुबह जब कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीलाल विद्यालय पहुंचे तो देखा कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे एलसीडी टीवी 55 इंच, कम्प्यूटर, इनवर्टर बैटरी व किचन से दो सिलेण्डर, गैस चूल्हा, 50 थाली, 50 गिलास, दो बड़ा भगानो, एक परात, पानी का जग, एक बाल्टी आदि सभी सामान गायब थे। चोरी की जानकारी कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीलाल एवं ग्राम प्रधान सरोजा देवी ने बहरिया थाने में लिखित रूप से दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...