बलिया, फरवरी 21 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सरकार ने प्राइमरी कंपोजिट विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयो में बच्चों के बीच टीम भावना क्लबों के गठन का निर्देश दिया है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। इसके तहत परिषदीय प्राइमरी विद्यालयों, प्राइमरी कंपोजिट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयो में क्लबों का गठन होगा। स्कूलों में गठित होने वाले इन क्लबों की मुख्य गतिविधियां प्रत्येक शनिवार को अंतिम दो कक्षा के दौरान की जाएंगी। सभी गतिविधियों का संचालन शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही किया जाएगा। इस दौरान छात्राओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा और उसकी देखभाल की जाएगी। खेल प्रतियोगिताएं होंगी तथा योगाभ्यास कराया जाएगा। गणित पहेली से लेकर गणित किट विज्ञान किट का प्रयोग किया जाएगा। कला, संगीत, नाटक, रंगमंच, रोल प्ले आदि गतिविधियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.