किशनगंज, फरवरी 24 -- दिघलबैंक। दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के करेलाबाड़ी निवासी कम्पाउंडर राज किशोर सिंह का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि रविवार देर रात बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव स्थित जगन्नाथ पेट्रोल पंप के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ था। राज किशोर सिंह पटना से एक मरीज का इलाज कराकर एंबुलेंस से पूर्णिया लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कम्पाउंडर राज किशोर सिंह और सरसी निवासी अंजुम खातून की मौके पर ही मौत हो गई। अंजुम खातून अपने घायल बेटे का इलाज कराकर पटना स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.