छपरा, जनवरी 8 -- तरैया । तरैया दिगंबर कैपफीन लिमिटेड कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक सह मुजफ्फरपुर जिले के गोविंदपुर निवासी रंजीत कुमार ने अपने फील्ड ऑफिसर पर Rs.2 लाख 26 हजार 803 के गबन को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कंपनी के फील्ड ऑफिसर सह रोहतास जिले के केचुआ गांव निवासी प्रणव मिश्रा ने 21 ग्राहकों से लोन की किस्त की वसूली की, लेकिन राशि कंपनी के खाते में जमा किए बिना फरार हो गया। घटना के बाद जब ग्राहकों के खातों में लोन की राशि जमा नहीं हुई, तो 21 ऋणधारियों ने इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखित शिकायत सौंपी। मामले की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि फील्ड ऑफिसर ने ग्राहकों से वसूली गई Rs.2,26,803 की राशि धोखाधड़ी कर गबन कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दरियापुर में ऑटो से देसी शराब बरामद, मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.