मेरठ, जनवरी 8 -- सरधना। नवीन मंडी के मैदान पर चल रहे सरधना प्रीमियर लीग का बुधवार को दूसरा क्वालिफायर मैच खेला गया। कमेला बुल्स व सुल्तान वारियर्स के बीच मुकाबला हुआ। शानदार प्रदर्शन करते हुए सुल्तान वारियर्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 152 रन बनाए जिसमें सोफियान ने 45 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमेला बुल्स की टीम 129 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। आयोजक फरमान अंसारी ने बताया कि शनिवार को एसकेआर व सुल्तान वारियर्स के बीच फाइल मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर सुहेल इसाक कुरेशी, खलीक अहमद, सुनील जैन, शाकिर अंसारी, शाहवेज अंसारी, तनवीर अहमद, फरमान अंसारी, फुजेल, पीयूष त्यागी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.