हापुड़, जनवरी 7 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा के काफी संख्या में महिला और पुरुष एसपी कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने गांव के एक व्यक्ति पर कमेटी के नाम पर दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसकी सम्पत्ति जब्त कर उनकी धनराशि दिलाने की गुहार लगाई है। बुधवार को ग्राम असौड़ा के काफी संख्या में मोहल्ला और पुरुष एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए ग्राम असौड़ा निवासी सुशीला सैनी ने बताया कि गांव का ही चीनू उर्फ प्रेमचंद कमेटी डाला था। गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने उसके यहां कमेटी डाली हुई ती। लेकिन आरोपी ने लोगों के करीब दो करोड़ रुपये ले लिए और वापस पैसे नहीं दिए हैं। लोगों ने वापस पैसे दिए जाने की मांग की, लेकिन पैसे नहीं ...